अबू धाबी: रविवार को आईपीएल 13 (IPL 13) में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ( Mumbai Indians vs Delhi Capitals) के बीच खेले गए मैच में एम आई ने 5 विकेट से बाजी मार ली है. इस हार के साथ आईपीएल 2020 (IPL 2020) में चला आ रहा दिल्ली का विजय अभियान रुक गया है.
साथ ही दिल्ली ने अंक तालिका में नंबर एक कुर्सी भी गंवा दी है. इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं, मुंबई की पलटन के सामने दिल्ली कैपिटल्स की हार के 5 बड़े कारणों के बारे में.
पृथ्वी शॉ का जल्दी आउट होना
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC) की शुरुआत काफी खराब रही. फॉर्म में चल रहे टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पारी के पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर 4 रन बनाकर मुंबई (MI) के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर चलते बने.
अहम मौके पर रन आउट हुए मार्कस स्टोइनिस
दिल्ली कैपिटल्स को सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब इस सीजन टीम में फिनिशर की भूमिका निभाते आ रहे ऑल राउंडर मार्कस स्टोइनिस 13 रन बनाकर डेथ ओवर्स में रन आउट हुए. स्टोइनिस का विकेट गिरने से कहीं न कहीं दिल्ली स्कोर में 10-20 रन से पीछे रह गई.
Here it is! @mipaltan win by 5 wickets and register their 5th win in #Dream11IPL 2020.
Scorecard – https://t.co/0fS0687cpP #MIvDC pic.twitter.com/pbOYlnILOP
— IndianPremierLeague (@IPL) October 11, 2020
आखिरी ओवरों में नहीं आए तेज गति से रन
दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी 2-3 ओवरों में आक्रमक खेल नहीं दिखाया. जब टीम के बल्लेबाजों को तेज गति से रन बनाने की जरूरत थी, तब उस समय शिख धवन और एलेक्स कैरी तेजी से रनों की बारिश नहीं कर पाए. जिसकी उम्मीद दिल्ली के खेमे को खली.
गेंदबाजी से नहीं मिली मन मुताबिक शुरुआत
163 रनों को डिफेंड करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को कुछ खास अच्छी शुरुआत नहीं मिली. हालांकि दिल्ली के स्पिनर अक्षर पटेल ने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को सस्ते में आउट कर दिया. लेकिन उसके बावजूद एम आई ने पावरप्ले में 44 रन जोड़े.
खराब फील्डिंग ने किया हाल बुरा
मुंबई इंडियंस के सामने दिल्ली कैपिटल्स टीम की फील्डिंग काफी खराब रही. टीम ने कई अहम मौके पर एम आई के बल्लेबाजों के कैच टपकाए. साथ ही साथ ग्राउंड फील्डिंग के दौरान कई रन भी छोड़े.