Killing of middle-aged by slapping stones on his head, dead did not come back at night | सिर पर पत्थर पटककर अधेड़ की हत्या, रात में निकला फिर नहीं लौटा मृतक

Killing of middle-aged by slapping stones on his head, dead did not come back at night | सिर पर पत्थर पटककर अधेड़ की हत्या, रात में निकला फिर नहीं लौटा मृतक


जबलपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लार्डगंज थाना क्षेत्र स्थित कछपुरा मालगोदाम के पास पटैल मोहल्ला निवासी एक 49 वर्षीय अधेड़ की लाश सुबह कछपुरा ब्रिज के नीचे से बरामद की गयी। ब्रिज के नीचे लाश पड़ी हाेने की सूचना पर बस्ती के लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतक की शिनाख्ती सतीश पटैल के रूप में की। प्रारंभिक जाँच में मृतक के सिर व शरीर में चोट के निशान होने से उसकी पत्थर पटककर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार कछपुरा ब्रिज के नीचे सुबह एक रक्तरंजित लाश पड़ी होने की सूचना पाकर आसपास लगी बस्तियों के लोग मौके पर जमा हो गये और मृतक की पहचान पटैल मोहल्ला निवासी सतीश पटैल के रूप में की गयी।

सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने शव बरामद कर पूछताछ करते हुए मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए रवाना किया। इस दौरान मृतक के भाई अजय पटैल से पूछताछ किए जाने पर उसने बताया कि उसके भाई का किसी से कोई विवाद नहीं था और उसे किसने मारा है इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ संदेहियों की धरपकड़ कर पूछताछ शुरू की है।

परिजन सदमे में डूबे

ब्रिज के नीचे लाश पड़ी हाेने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुँचे और सतीश को मृत हालत में देख रोना पीटना शुरू कर दिया। पत्नी पूजा पटेल, बहन रुचि का कहना था कि सतीश रात में 9 बजे के करीब खाना खाकर घर से टहलने के लिए निकला था। देर रात तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह मोहल्ले के लोगों ने सतीश की हत्या की जाने की सूचना उन्हें दी थी।

रंजिश पता लगा रही पुलिस

युवक की लाश बरामद होने के बाद परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर पुलिस मृतक की किससे रंजिश थी यह पता लगाने में जुटी है। इस हत्याकांड की पतासाजी के लिए पुलिस द्वारा कई बिंदुआें पर जाँच शुरू की गई है और विशेष टीम द्वारा पतासाजी करते हुए उसकी जान पहचान के कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

मामले की जाँच जारी

कछपुरा के पास सुबह 7 बजे के करीब एक युवक की लाश बरामद की गयी है। शव को पीएम के लिए भेज प्रकरण को जाँच में लिया गया है। पीएम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। अमित कुमार, एएसपी



Source link