Pragya Singh Thakur Health Update | Bhopal BJP MP Sadhvi Pragya Singh Thakur Health Condition Update | भोपाल में भाजपा कार्यालय पहुंचीं साधवी को कार से उतरने के पहले सांस लेने में परेशानी हुई; वापस लौटना पड़ा

Pragya Singh Thakur Health Update | Bhopal BJP MP Sadhvi Pragya Singh Thakur Health Condition Update | भोपाल में भाजपा कार्यालय पहुंचीं साधवी को कार से उतरने के पहले सांस लेने में परेशानी हुई; वापस लौटना पड़ा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Pragya Singh Thakur Health Update | Bhopal BJP MP Sadhvi Pragya Singh Thakur Health Condition Update

भोपाल40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भाजपा कार्यालय में राजमाता सिंधिया की प्रदर्शनी के कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। तबीयत खराब होने के कारण उन्हें वापस लौटन पड़ा।

  • राजमाता सिंधिया की प्रदर्शनी के कार्यक्रम में शामिल होने आई थी
  • इससे पहले जून में एक कार्यक्रम के दौरान अचानक तबियत बिगड़ गई थी

भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबियत अचानक बिगड़ गई। वे यहां सोमवार को भाजपा कार्यालय में राजमाता सिंधिया की प्रदर्शनी के कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। कार से उतरने के पहले ही उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। वे कार से उतर ही नहीं पाईं। उन्हें उपचार के लिए वापस ले जाया गया है। इससे पहले भी एक कार्यक्रम के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ चुकी थी।

सांस लेने में परेशानी के कारण कार से बाहर ही नहीं आ सकीं।

सांस लेने में परेशानी के कारण कार से बाहर ही नहीं आ सकीं।

जानकारी के अनुसार राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 100वीं जयंती पर भोपाल के सात नंबर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदर्शनी कार्यक्रम रखा गया था। दोपहर में भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर कार से कार्यालय पहुंची। अंदर जाने के लिए वे गेट पर कार से उतरने लगी। इसी दौरान उन्हें घबराहट हुई और वे कार से नीचे नहीं आ सकीं। उन्होंने एसी का स्विच चालू कर कार का गेट बंद कर दिया। तत्काल ड्राइवर उन्हें कार से लेकर रवाना हो गए।

पहले भी बिगड़ चुकी है तबीयत

पिछली घटना 23 जून की है। वे पार्टी ऑफिस में ही बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद उन्हें ऑफिस से बाहर लाया गया और पानी पिलाया गया। वे भाजपा कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद थे। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सांसद प्रज्ञा ठाकुर की तबीयत खराब चल रही है। उससे पहले वे दिल्ली के अस्पताल में भी भर्ती रहीं थी।



Source link