8 new infected, including BSF jawan, RTO constable, accused | बीएसएफ जवान, आरटीओ आरक्षक, मुलजिम सहित 8 नए संक्रमित मिले

8 new infected, including BSF jawan, RTO constable, accused | बीएसएफ जवान, आरटीओ आरक्षक, मुलजिम सहित 8 नए संक्रमित मिले


मुरैना17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो

  • वहीं 8 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद रिकवर पेशेंट की संख्या 2 हजार 597 हो गई है

दिल्ली ड्यूटी से 2 महीने पहले छुट्टी पर घर आए बीएसएएफ जवान की रिपोर्ट संक्रमित आई है। वहीं कैलारस पुलिस द्वारा एससी-एसटी एक्ट के मामले में गिरफ्तार मुलजिम, आरटीओ में पदस्थ आरक्षक सहित कुल 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 8 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद रिकवर पेशेंट की संख्या 2 हजार 597 हो गई है।

जानकारी के अनुसार एके तिवारी (51) पुत्र दर्शन तिवारी निवासी बीएसएफ कॉलोनी पुरानी हाउसिंग बोर्ड बीएसएएफ जवान हैं और समय उनकी कंपनी दिल्ली में तैनात है। 2 महीने पहले ही तिवारी छुट्‌टी लेकर घर आए थे। 3 दिन बाद उन्हें वापस ड्यूटी ज्वाइन करना था इसके लिए उन्होंने अपना कोरोना सैंपल कराया। जिला अस्पताल में हुई एंटीजन जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

इसी प्रकार कौशलेंद्र (39) पुत्र जबरसिंह भी आरटीओ में आरक्षक हैं, उनकी रिपोर्ट भी संक्रमित आई है। वहीं कल्ला उर्फ दीपक (25) पुत्र मुन्नासिंह जादौन निवासी टॉकीज गली कैलारस को एससी-एसटी केस में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

जेल भेजने से पहले इस आरोपी का कोरोना सैंपल हुआ तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा सिद्धनगर में रहने वाले राजेंद्र पुत्र रघुवीर सिंह को ऑपरेशन कराना था, इसके लिए उन्होंने अपना सैंपल दिया, जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनके अलावा मंजू गुप्ता (56) पत्नी जीडी गुप्ता छोटी बजरिया, आरती (54) व उनके पति श्यामबाबू (56) निवासी एमएस रोड, अनिल वंशीधर (20) मुरैना भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।



Source link