Husband and family beat up two women | दो महिलाओं के साथ पति व परिजन ने की मारपीट

Husband and family beat up two women | दो महिलाओं के साथ पति व परिजन ने की मारपीट


शिवपुरीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • दो पक्षों में झगड़ा, 5 घायल, क्रॉस केस दर्ज

बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम बासंखेड़ा व रेंजागढ़ में दो महिलाओं के साथ पति सहित परिजनों ने मारपीट कर दी है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। छाया (25) पत्नी हरिओम परिहार निवासी बांसखेडा हाल निवास कोलारस का आरोप है कि आरोपी ससुर कल्लू ने गालियां दी व पति हरिओम ने बाल्टी से मारपीट कर दी। वहीं रेंजागढ़ की फरियादी कीर्ति पत्नी शील कुमार यादव की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति शील कुमार, रामवीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दो पक्षों में झगड़ा, 5 घायल, क्रॉस केस दर्ज
शिवपुरी| सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर निवासी फरियादी मुकेश कुशवाह (34) निवासी कुंवरपुर की रिपोर्ट पर आरोपी नरेंद्र कुशवाह, मुंशी कुशवाह, अनिल कुशवाह, रामवाई कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं इस पक्ष से मुकेश, राजू कुशवाह, रामश्री वाई चोटिल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के फरियादी नरेंद्र कुशवाह (21) की रिपोर्ट पर मुकेश कुशवाह, राजू कुशवाह, रामदयाल कुशवाह, वचनलाल कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।



Source link