- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Kailash Vijayvargiya On Mamata Banerjee West Bengal Government Over Kolkata Club Explosion At Beliaghata Area
इंदौर16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय।
- विजयवर्गीय बाेले – पुलिस मामले को दबाने की कोशिश में, यहां बड़ी मात्रा में विस्फोटक छुपाकर रखे जाने की आंशका
- विजयवर्गीय ने सोमवार को इंदौर में मीडिया से बातचीत में कहा था कि पश्चिम बंगाल में उनकी जान को खतरा है
पश्चिम बंगाल के कोलकाता के बेलिया घाट इलाके में मंगलवार सुबह ज़ोरदार धमाके में बाद एक छत उड़ गई। धमाका बेलिया घाट मेन रोड स्थित एक क्लब में होने की बात सामने आई है। धमाके के बाद भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ममता सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा – टीएमसी पश्चिम बंगाल में अराजकता फैलाने की कोशिश में है।

एजेंसी ने यह वीडियो जारी किया, जिसके बाद विजयवर्गीय ने ट्वीट किया।
विजयर्गीय ने ट्वीट में लिखा – विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी पश्चिम बंगाल में बड़ी अराजकता फैलाने की कोशिश में है। आज उसका सबूत भी मिल गया, जब तृणमूल के बेलिया घाट मेन रोड स्थित एक क्लब में भयंकर धमाका हो गया। क्लब की छत उड़कर कई मीटर दूर जा गिरी। आशंका है कि यहां बड़ी मात्रा में विस्फोटक छुपाकर रखा गया था। पुलिस इस मामले को दबाने की कोशिश में है।
विजयवर्गीय ने एक दिन पहले कहा था पश्चिम बंगाल में मेरी जान को खतरा
विजयवर्गीय ने सोमवार को इंदौर में मीडिया से बातचीत में कहा था कि पश्चिम बंगाल में उनकी जान को खतरा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में सरकार के खिलाफ झंडा उठाने वाले की फोटो पर कभी भी माला चढ़ सकती है। वहां हिंसक सत्तारूढ़ पार्टी के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए काम करना बेहद चुनौती भरा है। मेरे सहित वे सभी कार्यकर्ता, जो बंगाल में काम कर रहे हैं, उनकी जान को खतरा है।