Robbery In Indore Readymade Garments Businessman House, Madhya Pradesh Police Investigation Is Going On | सेंट्रल लॉक समेत पांच ताले तोड़कर फ्लैट में दाखिलए हुए चोर, वारदात से पहले सीसीटीवी कैमरे के तार भी काट दिए

Robbery In Indore Readymade Garments Businessman House, Madhya Pradesh Police Investigation Is Going On | सेंट्रल लॉक समेत पांच ताले तोड़कर फ्लैट में दाखिलए हुए चोर, वारदात से पहले सीसीटीवी कैमरे के तार भी काट दिए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Robbery In Indore Readymade Garments Businessman House, Madhya Pradesh Police Investigation Is Going On

इंदौरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

फ्लैट मालिक के बाहर होने से पुलिस को अभी चोरी गए सामान की लिस्ट नहीं मिल पाई है।

  • कारोबारी पत्नी का इलाज कराने अहमदाबाद गए हैं, क्या चोरी गया, उनके आने पर पता चलेगा

न्यू पलासिया स्थित रानी सती अपार्टमेंट में बदमाशों में सीसीटीवी कैमरे के तार काटकर कारोबारी के घर चोरी की है। व्यापारी पत्नी का इलाज करवाने अहमदाबाद गए हैं।

तुकोगंज पुलिस के अनुसार, सोमवार रात न्यू पलासिया में रहने वाले रवि मेहता के घर चोरी हुई है। रवि का शहर में रेडिमेड कपड़ों का कारोबार है। उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने पर वे इलाज करवाने अहमदाबाद गए हैं। उनके मामा वीरेंद्र सुराणा ने पुलिस को बताया कि रवि 4-5 दिन से यहां नहीं हैं।

पड़ोसियों ने सुबह सूचना दी थी कि रवि के फ्लैट में चोरी हो चुकी है। इस पर वीरेंद्र उनके घर पहुंचे। वहां जाकर देखा तो चोरों ने फ्लैट में सेंट्रल लॉक सहित 4-5 ताले तोड़ दिए हैं। इसके अलावा बदमाशों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के तार भी काट दिए, जिससे उनके हुलिए ही नहीं आए हैं।

सुराणा ने पुलिस को सूचना दी। तुकोगंज पुलिस और एफएसएल टीम ने जाकर मौके का मुआयना किया। वहीं, फिंगर प्रिंट भी लिए। अंदर अलमारियों के ताले टूटे थे और सामान भी बिखरा था। बताया जा रहा है कि मल्टी में चौकीदार भी है, लेकिन फिर चोरी कैसे हो गई। इसको लेकर भी संशय है। पुलिस मल्टी के दूसरे कैमरे भी खंगाल रही है।



Source link