SRH Captain David Warner needs 19 runs for complete 5000 ipl runs | IPL 2020: डेविड वार्नर के सामने टूर्नामेंट का यह अनूठा रिकॉर्ड

SRH Captain David Warner needs 19 runs for complete 5000 ipl runs | IPL 2020: डेविड वार्नर के सामने टूर्नामेंट का यह अनूठा रिकॉर्ड


दुबई: आईपीएल 2020 (IPL 2020) में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स (SRH vs CSK) दोबारा भिड़ने के लिए तैयार है. मगंलवार को डेविड वार्नर (David Warner) की अगुवाई में हैदराबाद सीएसके के खिलाफ जीत दर्ज करने की कोशिश रहेगी.

साथ ही सभी क्रिकेट फैन्स की निगाहें इस मैच के दौरान डेविड वार्नर पर रहेंगी. दरअसल वार्नर इस आईपीएल में शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं. ऐसे में अगर डेविड चेन्नई के खिलाफ 19 रन बना लेते हैं तो वह इस लीग में बड़ा कार्तिमान रच देंगे. 

आईपीएल में 5 हजारी बनेंगे वार्नर

गौरतलब है कि डेविड वार्नर आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं. इतना ही नहीं दुनिया की इस सबसे बड़ी टी20 लीग में वार्नर सबसे कामयाब विदेशी बल्लेबाज हैं. इस बीच आईपीएल में अपनी हैसियत को और बढ़ाने के लिए हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के कप्तान  डेविड वार्नर की नजरें 5000 रनों के आंकड़े पर है.

यह भी पढ़ें: IPL 2020: SRH को हराना है तो CSK को करने होंगे यह बड़े बदलाव

दरअसल चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super kings) के खिलाफ अगर वार्नर 19 रन बनाने में सफल रहते हैं तो वह इस टूर्नामेंट में 5000 रनों का पड़ाव पार कर लेंगे. ऐसा करने वाले वार्नर इकलौते ओवरसीज प्लेयर बनेंगे. साथ ही वार्नर आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले चौथे बैट्समैन भी होंगे. मालूम हो कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 5668 रन बनाए हैं. 

डेविड वार्नर के नाम आईपीएल कई बड़े रिकॉर्ड

डेविड वार्नर आईपीएल में सबसे कामयाब ओपनर हैं. इसके साथ ही औरेंज कैप खिताब वार्नर ने सबसे अधिक तीन बार जीता है. साल 2015, 2017 और 2019 में डेविड वार्नर ने ये कामयाबी हासिल की थी. इसके अलावा इस लीग में सबसे अधिक 46 अर्धशतक वार्नर के ही नाम हैं.

ऐसे में 5000 रन बनाने के साथ ही डेविड वार्नर एक और मील का पत्थर स्थापित कर देंगे. फिलहाल डेविड वार्नर ने आईपीएल करियर के 133 मैचों में 42.93 के औसत, 4 शतक और 46 अर्धशतक की दम पर 4981 रन बना चुके हैं. 





Source link