Anganwadi closed, workers received notice | बंद मिली आंगनबाड़ी, कार्यकर्ताओं को थमाए नोटिस

Anganwadi closed, workers received notice | बंद मिली आंगनबाड़ी, कार्यकर्ताओं को थमाए नोटिस


श्योपुर12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • शाला, गोहटा, विल्दात, चुन्नीपुरा और बीसा गांव की आंगनबाड़ी केंद्रों का किया गया निरीक्षण

विजयपुर परियोजना क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे सीडीपीओ को समय से पहले ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटके दिखाई दिए। वहीं कार्यकर्ता भी क्षेत्र में मौजूद नहीं मिलीं। इस पर नाराज सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब तलब किया है। उचित जवाब नहीं देने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विजयपुर सीडीपीओ राघवेंद्र धाकड़ मंगलवार को सबसे पहले शाला आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचे। यहां उन्हें केंद्र पर ताला लटका दिखाई दिया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जरीना बानो भी मौके से गायब मिलीं इस पर सीडीपीओ ने नोटिस देने की कार्रवाई की। इसके बाद वह आंगनबाड़ी केंद्र चुन्नीपुरा पहुंचे यहां आंगनबाड़ी केंद्र का रिकार्ड चेक किया रिकार्ड अधूरा होने पर उसे पूरा करने के निर्देश दिए गए।

आंगनबाड़ी केंद्र गोहटा डी पर हो रहे अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटवाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद वह आंगनबाड़ी केंद्र बिल्दा और बीसा पर पहुंचे यहां दोनों ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला लटका दिखाई दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जनकेश्वरी आदिवासी और माया रावत से नोटिस जारी कर सात दिन मेें जवाब मांगा है। साथ ही कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर ग्रोथ मॉनीटर अखिलेश तोमर, प्रशांत जादौन और धर्मेश गोयल भी मौजूद रहे।



Source link