बुरहानपुर12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- ड्रीप का बड़ा हिस्सा एक काले हिरण के गले में फंस गया था
जिले के बोदरली रेंज से लगे खेत में लड़ते समय दो काले हिरण सिंचाई की ड्रीप नली में फंस गए। इससे दम घुटने से एक हिरण ने दम तोड़ दिया। आसपास के किसान हिम्मत जुटाकर मौके पर पहुंचे और दरांती से ड्रीप काटकर दूसरे हिरण को बचाया। घटना मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे की है। बोदरली रेंज से लगे जंगल से दो काले हिरण लड़ते हुए दर्यापुर के पास खेत में पहुंच गए। कुछ देर बाद दोनों हिरण खेत में सिंचाई के लिए लगी ड्रीप नली में फंस गए।
ड्रीप का बड़ा हिस्सा एक काले हिरण के गले में फंस गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। दूसरे हिरण के सींग ड्रीप में फंसे हुए थे। इससे निकलने के लिए वह छटपटा रहा था। मृत हिरण के वजन के कारण भी वह निकल नहीं पा रहा था। यह देख किसानों ने मिलकर हिरण को पकड़ा और एक किसान ने दरांती से ड्रीप की नली काट दी। जैसे ही हिरण को छोड़ा, वह उठा और जंगल की ओर भाग गया।