झाबुआ2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बस स्टैंड चौराहे पर लगे गलत संकेतक को ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार सुबह सुधार दिया। दैनिक भास्कर में खबर लगने के बाद अधिकारी हरकत में आए। हालांकि खामी अब भी है, क्योंकि संकेतक अब जिस दिशा में इशारा कर रहा है वहां पार्किंग के लिए जगह ही नहीं है। जिस खाली जगह को पार्किंग स्थल बनाया गया है वहां लोगों ने दुकानें लगा रखी हैं। अगर कोई पार्किंग के लिए वाहन अंदर ले जाना चाहे तो भी दुकानें उसके लिए बाधा बनेंगी। लोगों को अभी तक पार्किंग सुविधा नहीं मिली है।