आलीराजपुर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जिला डिस्ट्रीब्यूटर संघ का लक्ष्मण तीर्थ में संतोष थेपड़िया संघ, मेवालाल अग्रवाल जोबट की उपस्थिति में बैठक हुई। जिसमें जिला डिस्ट्रीब्यूटर संघ के पदाधिकारियों का पुनर्गठन किया गया। जिसमें जोबट के जयदीप राठौड़ को प्रदेश प्रतिनिधि, महेश कोठारी आलीराजपुर जिला अध्यक्ष, अशोक वाणी जोबट सचिव, प्रमोद गुप्ता आलीराजपुर कोषाध्यक्ष, हमजा बोहरा नानपुर उपाध्यक्ष, विजय अरोड़ा भाबरा उपाध्यक्ष, ताहेर बोहरा सोंडवा को सचिव मनोनीत किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश प्रतिनिधि राठौर ने सभी सदस्यों का आभार मानते हुए कहा कि मैं आपके समन्वय से समस्याओं का समाधान सरलतापूर्वक करूंगा। मुझ पर आपने भरोसा किया है मैं अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर खरा उतरूंगा। व्यापारी संघ के अध्यक्ष संतोष देवरिया ने हर संभव सहयोग की अपील की। संचालन अशोक जैन ने किया। आभार संजय जैन जोबट ने माना।