खंडवा21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
केंद्रीय विद्यालय में शाला विकास समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता रोशन कुमार सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने की। इस अवसर पर कोविड 19 में कक्षाओं के संचालन, ऑन लाइन कक्षाओं के लिए आवश्यक सामग्री और सुविधाओं के विस्तार, विद्यालय में लंबे समय से रुके अधोसंरचना विकास कार्य पूरे करने का निर्णय लिया। शाला के 9 शिक्षकों को क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल से प्रशस्ति पत्र मिलने पर हर्ष व्यक्त किया। स्वागत पी देशमुख प्राचार्य ने किया। आभार संतोष कुमार ने माना।