कराहल5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पोषण समृद्ध गांव कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को कराहल में आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया गया और उन्हें बीज का वितरण किया गया।
महात्मा गांधी सेवाश्रम के सदस्यों ने ग्रामीणों को जैविक खेती के फायदे बताते हुए कहा कि जैविक खेती के माध्यम से फसल में कीटनाशक की आवश्यकता नहीं होती है।
इसके साथ ही फसल को अधिक पानी नहीं देना पड़ता। इस मौके पर 50 गांवों के 150 किसानों को रबी सीजन के लिए गेहूं, मटर, चना आदि के बीजों का वितरण किया गया। साथ ही किसानों को जैविक खेती करने की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर बीडीपी एम विनोद जाटव, संजय निकुंज, शबनम अफगानी, नीरज श्रीवास्तव, संदीप भार्गव आदि मौजूद रहे।