घर में अकेली महिला के साथ छेड़छैाड़ करने पर शराबी को महिला ने पेड़ से बांधकर पीटा.
शराब के नशे में छेड़छाड़ (Molestation) करने वाले एक व्यक्ति को महिला (Women) ने पेड़ पर बांधकर पीटा. इसके बाद आरोपी को महिला ने पुलिस (Police) के हवाले कर दिया. कुछ लोगों ने घटना का वीडियो (Video) बना लिया जो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 14, 2020, 1:40 PM IST
बालाघाट जिले के बिरसा थाना अंतर्गत अचनाकपुर गांव में शराब पीकर एक व्यक्ति महिला के घर में घुस गया और उससे छेड़छाड़ करने लगा. इस पर महिला ने शराबी की पिटाई कर दी. तभी शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंच गये, जिसके बाद महिला ने शराबी को एक पेड़ पर बांध दिया. बताया जा रहा है कि इंदल शराब के नशे में धुत्त होकर गांव की ही एक महिला के घर मे घुस गया और महिला को अकेला पाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी. इस पर महिला ने शोर मचाकर अपने परिवार के लोगों को बुला लिया. इसके बाद जैसे ही शराबी परिजनों को देखकर भागने लगा तो परिजनों ने शराबी को दबोच लिया.
राहत भरी खबर: MP में पिछले तीन हफ्ते में 37% कम हुए कोरोना केस, रिकवरी रेट में भी हुआ इजाफा
महिला ने परिजनों की मदद से शराबी को अपने घर के सामने लगे लकड़ी के खम्बे से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की. इसी दौरान परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छेड़छाड़ करने वाले शराबी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. वहीं पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग महिला के हौंसले की तारीफ कर रहे हैं.