श्याेपुर13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कराहल थाना क्षेत्र के सोनीपुरा गांव में सवारियों से भरी लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। लोडिंग में सवार 10 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना मंगलवार की शाम करीब सात बजे की है। घटना स्थल पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोडिंग सवार वाहन समेत मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार लोडिंग पिकअप वाहन कराहल से सवारियों को भरकर मोराई गांव की ओर जा रहा था। वह जैसे ही सोनीपुरा गांव के पास पहुंचा तभी लोडिंग अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार करीब 10 से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 100 को दी। सूचना मिलते ही कराहल थाना पुलिस और डायल 100 मौके पर पहुंची। कराहल थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि मौके पर पहुंचने से पहले ही लोडिंग सवार युवक सवारियों को भरकर मौके से भाग खड़ा हुआ।