मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में हुई सात मौतों पर जांच के आदेश दिए हैं. (फाइल फोटो)
उज्जैन (Ujjain) में 12 घंटे में सात मजदूरों की मौत के मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान(CM Shivraj Singh Chauhan) ने जांच के आदेश दिये हैं. एक दिन में सात मौतों से शहर में अफवाहों का बाजार भी गरमा गया है.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 15, 2020, 4:26 PM IST
Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan orders probe after a total of 7 people died in Ujjain within 12 hours. Cause of the deaths is unknown. pic.twitter.com/dY6ApnI5Dm
— ANI (@ANI) October 15, 2020
जबकि दो शव छत्री चौक इलाके में पाए गए थे, इसके अलावा एक शव बुधवार को तेलीवाड़ा चौक मिला. तेलियावाड़ा स्क्वायर में एक और मजदूर बेहोश पाया गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. टंकी चौराहा पर तीन लेबरों के शव पड़े मिले.
अतिरिक्त एसपी रूपेश द्विवेदी ने कहा कि हम मौत के कारण के बारे में निश्चित नहीं हैं. उनका विसरा सागर में एक प्रयोगशाला में आगे के परीक्षणों के लिए भेजा गया है. छत्री चौक क्षेत्र में मृत पाए गए दो लोगों की पहचान मंगल भाटी और शंकरलाल के रूप में हुई है. तेलीवाड़ा चौराहे पर विष्णु कॉलोनी निवासी दिनेश और पीरू शाह मिले हैं. मामले का गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जांच के आदेश दिए हैं. इसके बाद से पुलिस और भी सक्रिय हो गई है और विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है.
सीएम ने हाल ही में दिया था ये आदेश
हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवरात्र में सभी देवी मंदिर खुलने का आदेश जारी किया था. इसके लिए सरकार ने कुछ दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं. हालांकि मंदिरों में एक साथ 200 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक रहेगी. कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि सम्भव हो तो घर पर ही माता की पूजा-अर्चना करें तथा मंदिरों में भीड़ एकत्रित न हो.