7.84 crores 1308 kutcha houses will be built | 7.84 करोड़ रु. में 1308 कच्चे मकान बनेंगे पक्के

7.84 crores 1308 kutcha houses will be built | 7.84 करोड़ रु. में 1308 कच्चे मकान बनेंगे पक्के


रतलाम3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • विधायक काश्यप के प्रयास पर सरकार ने जारी की राशि

शहर के 1308 परिवार जल्द अपने कच्चे मकानों को पक्का बना लेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना (बीएलसी घटक) के तीसरी डीपीआर में स्वीकृत 2472 में से 1308 हितग्राहियों के लिए सरकार ने 7 करोड़ 84 लाख 80 हजार रुपए नगर निगम को दिए हैं। विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया कि केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (बीएलसी घटक) के तहत झुग्गी क्षेत्र एवं अन्य कमजोर वर्ग के रहवासियों को आवास निर्माण के लिए सरकार ढाई लाख रुपए देती है। शहर में योजना का तीसरा चरण चल रहा है। पहले चरण में ईश्वर नगर, बजरंग नगर, विरियाखेड़ी के 1479 हितग्राहियों को राशि आवंटित की थी। सारे मकान पक्के बन चुके हैं। दूसरे चरण में 3442 हितग्राहियों को शामिल किया था। इसमें भी मकान बनना शुरू हो गए हैं। विधायक काश्यप ने बताया योजना में अब तक शहर के 7393 हितग्राहियों के लिए आवास निर्माण की स्वीकृति हो चुकी है।



Source link