Action will be taken if mutation, partition, demarcation is pending | नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन लंबित रहे तो होगी कार्रवाई

Action will be taken if mutation, partition, demarcation is pending | नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन लंबित रहे तो होगी कार्रवाई


रतलाम38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • कलेक्टर ने राजस्व अमले को दी चेतावनी

अब यदि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के प्रकरण लंबित रखे तो संबंधित तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारी पर कार्रवाई की जाएगी। चेतावनी कलेक्टर गोपालचंद्र डाड ने बुधवार को राजस्व अधिकारियों को दी। उन्होंने कहा कि प्रकरणों को अटकाने की प्रवृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर ढाई माह काम नहीं किया और आखिरी में उसे निरस्त कर दिया तो उस तहसीलदार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। राजस्व अधिकारी काम नहीं करेगा तो उसे हटा दिया जाएगा। पटवारी अमल दरामद कार्य नहीं करें तो वेतन वृद्धि रोकें। रिकॉर्ड की पड़ताल करते हुए सीमांकन निपटारा में लापरवाही करने पर बिलपांक राजस्व निरीक्षक को तीन वेतन वृद्धि रोकने का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सीएम हेल्पलाइन, कोविड-19 सहित अन्य कार्यों की भी समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई बैठक में कलेक्टर जमुना भिड़े, एसडीएम रतलाम सिटी अभिषेक गहलोत, एसडीएम रतलाम ग्रामीण एमएल आर्य, एसडीएम आलोट राजेश शुक्ला, एसडीएम सैलाना कामिनी ठाकुर, सिटी तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल सहित अन्य मौजूद रहे।



Source link