Bhopal Robbery Case Update; Crime Branch Arrested Theft, and Sarafa Businessman | पुलिस से बचने आरोपी दांतों से जीभ काटने की कोशिश करता रहा; पुलिसकर्मी मुंह पकड़कर अस्पताल ले गए, तब जाकर खुलासा हो सका

Bhopal Robbery Case Update; Crime Branch Arrested Theft, and Sarafa Businessman | पुलिस से बचने आरोपी दांतों से जीभ काटने की कोशिश करता रहा; पुलिसकर्मी मुंह पकड़कर अस्पताल ले गए, तब जाकर खुलासा हो सका


भोपाल19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आरोपियों ने पकड़े जाने के बाद बचने के काफी प्रयास किए, लेकिन उनकी एक नहीं चली।

  • चार आरोपियों में एक ज्वलेर भी शामिल, 9 लाख का माल जब्त
  • आरोपी को छुड़ाने पूरा परिवार क्राइम ब्रांच के ऑफिस में डेरा डाले रहा

क्राइम ब्रांच भोपाल के हत्थे चढ़े बदमाश ने बचने के लिए खुद की जीभ को दांतों से चबाना शुरू कर दिया। वह उसे जख्मी करना चाह रहा था। यह देख पुलिसकर्मियों ने उसका मुंह पकड़ा और फिर उसे अस्पताल ले गए। तब जाकर उस पर काबू पाया जा सका। पूछताछ के बाद पुलिस ने एक सर्राफा कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। उनके पास से 9 लाख रुपए का माल जब्त किया है।

अब तक वह शहर के छह थाना क्षेत्रों में हुई 9 चोरियों का खुलासा कर चुके हैं। आरोपी को छुड़ाने के लिए उसका परिवार क्राइम ब्रांच में डेरा भी डाले रहे। पुलिस को अभी दो और मुख्य आरोपियों की तलाश है। उम्मीद है कि उन आरोपियों के पकड़े जाने के बाद शहर की और कई थाना क्षेत्रों में हुई चोरियों का खुलासा हो सकता है।

चोरी के माल का बंटवारा करते पकड़े गए
एएसपी क्राइम ब्रांच गोपाल सिंह धाकड़ के अनुसार गुरुवार दोपहर न्यू मार्केट के दशहरा मैदान में 3 संदिग्धों के होने की सूचना मिली थी। उनके पास से मुखबिर ने कुछ जेवरात देखे थे। टीम ने दबिश देकर मौके से तारा सिंह पारदी, सरोज सिंह पारदी और फतेह सिंह पारदी को गिरफ्तार किया। सोने और चांदी के बड़ी मात्रा में जेवरात मिले। वह चोरी का माल बांट रहे थे। पूछताछ के बाद आरोपियों ने शाहपुरा, गोविंदपुरा और कोलार की 2-2, मिसरोद, जहांगीराबाद व हबीबगंज की एक-एक चोरी की वारदात का खुलासा किया। आरोपियों से अब तक 8 लाख 47 हजार रुपए का माल भी जब्त हो चुका है।

घर में खिड़की के रास्ते घुसते थे
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दिन में सूने मकानों की रैकी करते थे। रात में मकानों पर घात लगाकर उसके कुंदे तोड़कर खिड़की के रास्ते से अंदर घुसते थे। अगर खिड़की तोड़ने में मुश्किल होती थी, तो वह ताला तोड़ देते थे। मुख्य रूप से वह नगदी और जेवरात को ही निशाना बनाते थे।

चोरी का माल खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बैरागढ़ के विजय राय चंदानी को अपना माल बेचते थे। विजय राय चंदानी की सराफा की दुकान है। वह उसका माल खरीदता है। टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर विजय को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में उसे चोरी का माल खरीदने का आरोपी बनाया गया है।

खुद को घायल कर बचना चाहता था
पुलिस को आरोपियों को पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद एक आरोपी ने खुद को घायल करने का भी प्रयास किया, ताकि उसे इसका फायदा मिल सके। क्राइम ब्रांच की टीम ने ऐसा होने नहीं दिया। आरोपी अपनी जुबान को खुद के ही दांतों से काटने की कोशिश करता रहा। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने उसका मुंह पकड़ लिया था। बाद में उसे अस्पताल भी ले जाया गया। इधर उसके परिजन दिन भर क्राइम ब्रांच ऑफिस के बाहर डेरा डालकर उसे छोड़ने की कोशिश करते रहे।



Source link