Five shops sealed for lack of physical distancing | फिजिकल डिस्टेंसिंग न होने पर पाँच दुकानें की गईं सील

Five shops sealed for lack of physical distancing | फिजिकल डिस्टेंसिंग न होने पर पाँच दुकानें की गईं सील


जबलपुर17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन के मामले में बुधवार को सिहोरा, खितौला में तहसीलदार राकेश चौरसिया के नेतृत्व में पहुँची टीम ने कपड़े और हार्डवेयर की दो दुकानों को सील किया। दोनों दुकानों को फिजिकल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन पाये जाने पर सील किया गया है। वहीं बिना मास्क लगाये घूम रहे लोगों से 1500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा इंद्राना, मझौली में भी तीन दुकानें सील की गईं।

मास्क व डिस्टेंसिंग का संकल्प दिलाया | इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी, ग्लोबल केअर फाउंडेशन एवं सिविल डिफेंस के संयुक्त तत्वावधान में रोको-टोको, मिशन मास्क तथा जबलपुर जीतेगा-कोरोना हारेगा अभियान के तहत हाईकोर्ट रोड के पास लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने का संकल्प दिलाया गया एवं मास्क वितरित किये गये।



Source link