Jabalpur is second in the country in the resolution of eye donation | नेत्रदान संकल्प में जबलपुर देश में दूसरे नंबर का जिला

Jabalpur is second in the country in the resolution of eye donation | नेत्रदान संकल्प में जबलपुर देश में दूसरे नंबर का जिला


जबलपुर11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सक्षम के राष्ट्रीय कार्निया मुक्त भारत अभियान के तहत नेत्रदान संकल्प पत्र भरने के मामले में जबलपुर जिले को देश में दूसरा तथा मध्य प्रदेश से सर्वाधिक पत्र भरे जाने पर पहला स्थान मिला है। उक्त जानकारी पत्रकारवार्ता में देते हुए सक्षम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. पवन स्थापक ने बताया कि इस अभियान में देश के 741 में से 679 जिलों ने हिस्सा लिया था।

विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वर्चुअल मीटिंग कर संकल्प पत्र प्रतियोगिता का समापन किया। महाकोशल प्रांत देश में प्रथम स्थान पर रहा। इसके तीन जिले जबलपुर, मंडला और सिवनी देश में दूसरे, तीसरे और 10वें स्थान पर रहे। इस अवसर पर डॉ. राजीव सक्सेना, डॉ. आशीष गुप्ता, अरविंद दुबे आदि उपस्थित थे।



Source link