भिंड20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
गौरी सरोवर किनारे चाट के ठेले पर लगी भीड़, लोग मास्क भी नहीं पहने।
- 2 नए कोरोना संक्रमित मिले, 9 पुराने मरीज हुए स्वस्थ
अक्टूबर महीने में चुनावी गतिविधियों के बढ़ने के बाद जैसे सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ने लगीं रही हैं। लोग सोशल डिस्टेंस तो दूर मास्क तक नहीं पहन रहे हैं। जबकि अभी खतरा टला नहीं है। इस महीने के 14वें दिन कोरोना संक्रमण के 2 नए मरीज मिले हैं। वहीं 9 पुराने मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इस प्रकार जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1076 हो गई है। वहीं स्वस्थ हुए मरीजों का आंकड़ा 1025 पर पहुंच गया है। जबकि एक्टिव केस 44 हैं।
यहां बता दें कि इस महीने चुनावी गतिविधियां तेज हो गई है। चुनावी बैठकों और सभाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का उतना पालन नहीं हो रहा है, जितना कोविड-19 की गाइड लाइन के लिए जरूरी है। वहीं बाजार में भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क जैसी आवश्यक सावधानियों को भूलते जा रहे हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि इस महीने में सिर्फ 11 अक्टूबर का दिन छोड़ दिया जाए तो हर रोज जितने नए संक्रमित मिले हैं, उससे ज्यादा स्वस्थ हो रहे हैं, लेकिन अभी खतरा टला नहीं है।
बुधवार को किशोर सिंह का पुरा में 22 वर्षीय युवक और शहर के वार्ड क्रमांक 12 बीटीआई रोड 50 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा 9 पुराने मरीज स्वस्थ हो गए हैं, जिसमें अंधियारी खुर्द, भिंड जेल, मीरा कॉलोनी, आर्य नगर, गिजुर्रा मेहगांव, काशी नगर यूपी और विजयवाड़ा आदि के शामिल हैं।