Sania Mirza proud of her Husband Shoaib Malik, who became only the third player to go past 10000 runs in T20 cricket|शोएब मलिक ने टी-20 में बनाया नया रिकॉर्ड, तो पत्नी सानिया मिर्जा ने यूं जताई खुशी

Sania Mirza proud of her Husband Shoaib Malik, who became only the third player to go past 10000 runs in T20 cricket|शोएब मलिक ने टी-20 में बनाया नया रिकॉर्ड, तो पत्नी सानिया मिर्जा ने यूं जताई खुशी


नई दिल्ली: पाकिस्तान के अनुभवी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने टी-20 क्रिकेट में नया मुकाम हासिल कर लिया है. उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं. उन्होंने सभी तरह की टी-20 में 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं. ऐसा करिश्मा टी-20 के इतिहास में शोएब मलिक के अलावा 2 ही बल्लेबाज कर पाए हैं.

यह भी पढ़ें- सारा तेंदुलकर को Google Search दिखा रहा शुभमन गिल की पत्नी, जानिए पूरा मामला

आईसीसी (ICC) ने भी शोएब के इस रिकॉर्ड को लेकर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया है, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान के नेशनल टी-20 कप (National T20 Cup) के दौरान शोएब मलिक ने टी-20 क्रिकेट में 10 हजार रन का आंकड़ा पार किया, उनके अलावा ऐसा रिकॉर्ड सिर्फ क्रिस गेल (Chris Gayle) और किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने ही बनाया.

शोएब के इस रिकॉर्ड को लेकर उनकी पत्नी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) काफी खुश हैं और इस पाकिस्तानी बल्लेबाज की तारीफ के पुल बांध रही हैं, सानिए ने ट्विटर पर लिखा, ‘लंबी उम्र, संयम, कड़ी मेहनत, कुर्बानी और यकीन, शोएब मलिक पर काफी गर्व है.’

शोएब और सानिया की शादी को करीब 10 साल बीत चुके हैं और अपने रिश्ते को लेकर दोनों बेहद खुश हैं. अक्टूबर 2018 को सानिया ने शोएब के बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक रखा गया.





Source link