Shivraj Singh Chouhan | MP Ujjain Liquor Tragedy: Nine Workers Die After Consuming Spurious Liquor, Cm Shivraj Singh Chouhan Orders SIT Probe | उज्जैन में जहरीली शराब पीने से हुई 9 मजदूरों की मौत; सीएम शिवराज ने मामले की जांच एसआईटी से कराने के निर्देश दिए

Shivraj Singh Chouhan | MP Ujjain Liquor Tragedy: Nine Workers Die After Consuming Spurious Liquor, Cm Shivraj Singh Chouhan Orders SIT Probe | उज्जैन में जहरीली शराब पीने से हुई 9 मजदूरों की मौत; सीएम शिवराज ने मामले की जांच एसआईटी से कराने के निर्देश दिए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Shivraj Singh Chouhan | MP Ujjain Liquor Tragedy: Nine Workers Die After Consuming Spurious Liquor, Cm Shivraj Singh Chouhan Orders SIT Probe

भोपाल21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उज्जैन में जहरीली गैस से हुई 9 मजदूरों की मौत की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। सीएम शिवराज ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई।

  • गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव से मांगी मामले की जांच रिपोर्ट
  • मुख्यमंत्री ने दोषी अधिकारियों को सस्पेंड करने के निर्देश दिए

उज्जैन में जहरीली शराब से हुई 9 मजदूरों की मौत मामले पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। सीएम ने घटना की जांच एसआईटी से कराने के निर्देश दिए हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी मिली है, उसके अनुसार घटना में शामिल तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की स्पेशल टीम बनाई गई है। जिस थाना क्षेत्र में घटना हुई है, उन्हें टीआई समेत पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अन्य कई स्थानों पर ऐसी वस्तुएं बेची जा रही हैं, इसका पता लगाएं और ऐसे लोगों का नेटवर्क तोड़ें। नशीले पदार्थ बेचने वालों को कड़ी सजा मिले। सीएम से गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को मामले की जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। उज्जैन में हुई घटना की उच्चस्तरीय जांच होगी। अपर मुख्य सचिव गृह जांच को करेंगे। एसआईटी बनाई गई है। पुलिस की स्पेशल टीम जांच करेगी।

घटना की उच्च स्तरीय जांच होगी

अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। जिस थाना क्षेत्र खाराकुआं के टीआई समेत चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मध्यप्रदेश में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है, अपराधियों को ऐसी सजा देंगे कि कांप जाएंगे।

सीएम ने कहा…

  • उज्जैन में जहरीली शराब अथवा नशीले पदार्थ के सेवन से लोगों की मृत्यु दुर्भाग्यपूर्ण है।
  • ऐसे पदार्थ बेचने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसे व्यक्तियों का नेटवर्क तोड़ा जाए, घटना की जांच हो।
  • अन्य कई स्थानों पर यदि ऐसी वस्तुएं बेची जा रही हैं, पता लगाएं और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें।
  • ऐसे नशीले पदार्थ बेचने वालों को कड़ी सजा मिले।
  • ऐसी वस्तुओं का विक्रय करने वालों को किसी स्थिति में नहीं छोड़ा जाए।

क्या है मामला

उज्जैन में तीन थाना इलाकों में बुधवार सुबह से गुरुवार सुबह तक 24 घंटे के अंदर 9 मजदूरों की मौत हो गई। बुधवार काे 7 मजदूरोंं की माैत के बाद गुरुवार सुबह नरसिंह घाट क्षेत्र और ढाबा राेड क्षेत्र से भी दाे मजदूरों के शव मिले। मजदूर शराब के आदी थे। कहारवाड़ी क्षेत्र से सस्ती झिंझर (पोटली) शराब खरीदकर पिया करते थे। आशंका है कि ज्यादा शराब पीने से इनकी मौत हो गई। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।



Source link