- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Slap, The First Show With Bhoot Part 1, 10 Percent Of The Audience Watched The Film, Said It Has Been A Long Time I Have Seen The Film On The Big Screen, So Come, Now Waiting For The New Film
इंदौर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मास्क पहनने और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही भीतर जाने दिया गया।
- शहर में कुल 45 स्क्रीन, इसमें, 4 मल्टीप्लेक्स में 38 स्क्रीन, 2 मिनीप्लेक्स में हैं 8 स्क्रीन
- आईनॉस्क की शहर में तीन यूनिट हैं, इसमें से सपना संगीता वाली पहले दिन ओपन हुई
शहर के सिनेमाघर दो सौ दिन के लंबे इंटरवेल के बाद फिर से गुरुवार से खुल गए। पहले दिन ज्यादातर स्क्रीन ऑफ ही रहीं। मल्टीप्लेक्स में आईनॉक्स ने अपनी तीन में से एक यूनिट को शुरू किया। पहले दिन यहां पर चार फिल्में डिस्प्ले बाेर्ड पर शो हो रही थीं। पहला शो दोपहर 3 बसे से शुरू हुआ, जिसमें करीब 10 से 15 फीसदी दर्शन फिल्म देखने पहुंचे। दर्शकों का कहना था कि लंबे समय से बडे़ पर्दे से दूर थे। इसलिए पता चलने पर फिल्म देखने पहुंचे हैं। नई फिल्में तो नहीं लग रही हैं, लेकिन लॉकडाउन के पहले की फिल्में जरूर दिखाई जा रही हैं। नई अब तो नई फिल्में लगने का इंतजार है।

पहले दिन चार फिल्मों से शुरू किया शो।
केंद्र सरकार की गाइड लाइन के बाद गुरुवार दोपहर 3 बजे सपना संगीता स्थित आईनॉक्स मल्टीप्लेक्स में पहला शो दिखाया गया। मैनेजर अविनाश सिंह ने बताया कि हमारे शहर में तीन मल्टीप्लेक्स हैं। इसमें से हमने सपना संगीता स्थित मल्टीप्लेक्स को शुरू किया है। यहां पर ड्रीम गर्ल, थप्पड़, भूत पार्ट वन और शुभ मंगल ज्यादा सावधान दिखा रहे हैं। टिकट को लेकर कहा कि लॉकडाउन के पहले वाले वाले रेट ही रखे गए हैं। अभी पुरानी फिल्में लगने से दर्शकों का रुझान थोड़ा कम रहा। सिनेमा संचालकों को उम्मीद है कि नई फिल्में आने के साथ ही रुझान में बढ़ोतरी होगी।

एक सीट छोड़कर बैठने की व्यवस्था की गई थी।
सिंह ने बताया कि हमने गाइड लाइन के अनुसार 50 फीसदी दर्शकों के साथ शो शुरू किया है। इसमें पूरे हॉल सहित परिसर को लगातार सैनिटाइज करवाया जा रहा है। दर्शकों को सैनिटाइज करने, थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही मास्क पहनने वालों को ही एंट्री दी गई। हॉल में सैनिटाइजेशन की व्यवस्था है। हमने 70 टच प्वाइंट क्रिएट किए हैं। इसमें सीट की हैंडल, सीढ़ी, बाथरूम फूड जोन शामिल हैं। इसमें हर आधे घंटे में सैनिटाइज किया जा रहा है। हर शो के बाद पूरा हॉल सैनिटाइज हो रहा है। फूड काउंटर को लेकर कहा कि ऑडी के भीतर कुछ भी खाने की परमिशन नहीं है। आप लॉबी में ही फूड का आनंद ले सकते हैं। सभी फूड पैकिंग में ही मिल रहा है।

फूड जोन में सब कुछ पैकिंग का मिला।
शहर में मौजूद स्क्रीन पर एक नजर
- कुल स्क्रीन की संख्या – 45
- 4 मल्टीप्लेक्स – 38 स्क्रीन
- 2 मिनीप्लेक्स – 08 स्क्रीन
- सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर – 06

टिकट काउंटर के बाहर इस प्रकार से गोल घेरे लगाए गए।