खरगोन14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- राजपुर थाने का मामला, रुपए लेकर भाग गए थे दुल्हन और उसका भाई
जिले में लुटेरी दुल्हन के मामले बढ़ते जा रहे हैं। राजपुर थाने पर बिना शादी कराए लड़के वालों से रुपए लेकर भागने का मामला सामने आया है। इस पर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा था। न्यायाधीश राजपुर निर्भयकुमार गरवा ने आरोपी किशोर पिता कोला निवासी ग्राम कछवानिया व सुरेश पिता बालाराम निवासी ग्राम खलघाट को जेल भेजने की कार्रवाई की है। मीडिया प्रभारी कीर्ति चौहान ने बताया पीड़ित ने 13 अक्टूबर को राजपुर थाने में युवक ने शिकायत की माता व भाई ने बुआ के लड़के अनिल पिता भजन को कहा था कि कालू की शादी के लिए कोई लड़की दिखाए। इस पर अनिल ने डेढ़ माह बाद पीड़ित के घर जाकर ग्राम कछवानिया में उसके रिश्तेदार किशोर पिता कोला द्वारा लड़की दिखाने की जानकारी दी थी। इस पर 30 अगस्त को आरोपी किशोर, जितेंद्र व सुरेश पीड़िता के घर जाकर सावित्री (दुल्हन) की फोटो दिखाई, जो लड़के वालों को पसंद आ गई। आरोपियों ने 1.80 लाख रु. लेकर शादी तय की थी। 50 हजार रु. मौके पर ले लिए थे। 18 सितंबर युवक बारात लेकर सेंधवा जाने वाला था। इस दौरान जितेंद्र ने फोन कर उसे कहा था उसके काका की मौत हो गई है। इसलिए वह बारात लेकर इंद्रपुर आ जाए। ये लोग बारात लेकर इंद्रपुर पहुंचे। वहां जितेंद्र व किशोर बाइक से सावित्री को लेकर आए और शेष 1 लाख रु. मांगें, ताकि वे अपनी बहन को राजपुर ले जाकर गहने दिला सकंे। राजपुर पहुंचने पर आरोपी जितेंद्र व उसकी बहन सावित्री 1 लाख रुपए लेकर भाग गए थे।