रतलाम2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ जिला इकाई रतलाम का सम्मान समारोह बुधवार को होटल पलाश में हुआ। प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दीपेश ओझा का सम्मान किया गया। रतलाम सहित आसपास के शहरों से आए पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। मंच पर प्रांतीय सचिव जयंत हलदर, प्रांतीय उपाध्यक्ष अजय तिवारी, मुकेश भगवान, रेखा दवे, संभाग सचिव राजेश शर्मा, अनवर वारसी, पारसमल नलवाया आदि मंचासीन थे। समारोह में स्कूल शुरू करने को लेकर चर्चा की गई। सभी स्कूल संचालकों का कहना था कि जब उत्तर प्रदेश में स्कूल शुरू किए जा रहे हैं तो मध्यप्रदेश में क्यों नहीं। इसलिए जल्द से जल्द स्कूल शुरू होने चाहिए ताकि जो स्कूल बंद होने की कगार पर पहुंच रहे हैं वह बंद ना हो सके। वही आरटीई की राशि का भी जल्द से जल्द भुगतान होना चाहिए। कैलाश चंद आचार्य को श्रद्धांजलि दी। टीना कुंवर चंद्रावत, वर्षा चौहान, रेखा यादव, रजनी रामकरण कुमावत, प्रभु लाल शर्मा, पुरुषोत्तम पांचाल, सुरेंद्र मुरार, रफीक कुरैशी, विशाल चावड़ा, कपिल वत्स, दिनेश मेहता, स्वतंत्र पाल सिंह देवड़ा, महेश परमार सहित संचालक गण रहे। जानकारी प्रदेश मीडिया प्रमुख नरेंद्र सिंह राठौर द्वारा दी गई।