22 women will garba in the curtains in Shri Kalika Mata temple | श्री कालिका माता मंदिर में 22 महिलाएं पर्दे में करेंगी गरबा

22 women will garba in the curtains in Shri Kalika Mata temple | श्री कालिका माता मंदिर में 22 महिलाएं पर्दे में करेंगी गरबा


रतलाम9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

श्री कालिका माता मंदिर में 58 साल पहले शुरू हुई शारदीय नवरात्र में गरबा रास की परंपरा कोरोना काल में भी जारी रहेगी। बस नहीं रहेगी तो नवरात्र मेले की रौनक। शाम 7 से 8 बजे तक गरबा होगा। इसमें पहले 30 मिनट 11 और दूसरे 30 मिनट 11 महिलाएं गरबा करेंगी। गरबा पंडाल के चाराें ओर ऊंचा परदा रहेगा ताकि देखने वालों की भीड़ जमा न हो। व्यवस्था श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट करेगा। बता दें कि 1960 के दशक में सबसे पहले श्री कालिका माता मंदिर से गरबों की परंपरा का शुरू हुई थी। 1982-83 में कर्फ्यू के दौरान भी परंपरा खंडित न हो इसलिए महिलाएं पांच गरबे खेलती थीं।

सुबह 4 बजे खुलेंगे पट – ^17 अक्टूबर को घटस्थापना तथा 25 अक्टूबर को सुबह नवमी और दोपहर बाद दशहरा मनाया जाएगा। मंदिर के पट रोज सुबह 4 बजे और रात में 11 बजे तक खुलेंंगे। पं. राजू पुजारी, कालिकामाता मंदिर

झांकियां निरस्त- ^मां की आराधना की परंपरा का निर्वाह करते हुए शाम को 7 से 8 बजे तक 22 महिलाएं गरबा करेंगी। दशहरे पर झांकियों का चल समारोह निरस्त कर दिया है। राजाराम मोतियानी, अध्यक्ष-श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट



Source link