जबलपुर15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
स्टेट साइबर सेल को ई-मेल के जरिए एक शिकायत देकर सिंगरौली निवासी इंजीनियर ने बताया कि किसी जालसाज ने उसके खाते से करीब 4 लाख की ऑनलाइन खरीदी कर ली है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर साइबर टीम द्वारा धोखाधड़ी के मामले की जाँच की जा रही है। इस संबंध में बैंक के अधिकारी कर्मचारियों को भी तलब किया गया है।
सूत्रों के अनुसार जेपी बीना निगरी सुपर थर्मल पावर प्लांट के इंजीनियर संजय कुमार शाह ने स्टेट साइबर सेल को भेजी शिकायत में बताया कि उनका एक्सिस बैंक में सैलरी एकाउंट है। किसी जालसाज ने फर्जी ई-मेल व मोबाइल नंबर के आधार पर क्रेडिट कार्ड जारी करवा लिया और फिर 5 से 7 सितम्बर के बीच 4 लाख 1 हजार की खरीदी कर डाली।