4867 will not get ration, changing officer, the portal has been closed here | 4867 को नहीं मिलेगा राशन, बदलते रहे अधिकारी, इधर पोर्टल हो गया बंद

4867 will not get ration, changing officer, the portal has been closed here | 4867 को नहीं मिलेगा राशन, बदलते रहे अधिकारी, इधर पोर्टल हो गया बंद


रतलाम13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

4867 परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में राशन नहीं मिल पाएगा। एम-राशन पोर्टल सात दिन पहले बंद हो चुका है। पुराने और नए मिलाकर नगर निगम को लगभग 5812 आवेदनों की पोर्टल पर इंट्री करना थी। डेढ़ माह में लगभग एक हजार फाॅर्म की ही इंट्री हो पाई है। उसमें से भी 945 पात्रता पर्ची मंजूर हुई और 711 हितग्राहियों को मिली है। निगम में जिस अफसर को जिम्मेदारी दी, उसने पल्ला झाड़ लिया। एक के बाद एक तीन अफसर बदल गए। नतीजा यह कि एम राशन पोर्टल बंद हो गया। अब खाद्य विभाग पोर्टल शुरू करवाकर बाकी बचे फाॅर्म की इंट्री करवाने की जुगाड़ कर रहा है।

सहायक आयुक्त ने साफ मना कर दिया, जैन को कम्प्यूटर नहीं आता, अब सोलंकी के पास प्रभार
पात्रता पर्ची जारी करने के लिए खाद्य विभाग ने नगर निगम को नोडल एजेंसी बना दिया। सबसे पहले जिम्मेदारी मिली सहायक आयुक्त आयुषी पालीवाल को। आयुषी ने तीन-चार दिन में ही यह कहते हैं काम करने से मना कर दिया कि मैं सामाजिक न्याय की कर्मचारी हूं, यह मेरा काम नहीं हैं। फिर जवाबदारी आई इंजीनियर एमके जैन के पास, जिन्हें कम्प्यूटर नहीं आता। इसलिए वे भी काम को टालते रहे। धीमी रफ्तार पर ऊपर से दबाव आया तो काम उपायुक्त विकास सोलंकी को सौंप दिया । वे स्थिति संभालते तब तक पोर्टल बंद हो गया। इस टालमटोल की वजह से पात्रता पर्ची बांटने का कार्यक्रम पहले 3 सितंबर, फिर 7 सितंबर को टला और अंतत: 16 सितंबर को भी सिर्फ 400 पर्चियां ही बंट पाई।

पुराने ढूंढ नहीं पाए, नए के फॉर्म नहीं चढ़ा पाए
पहले भोपाल से मिले 2812 हितग्राहियों के नाम का भौतिक सत्यापन कर पात्रता पर्ची जारी करना थी। इनमें से अधिकांश को कर्मचारी नहीं ढूंढ पाए तो नगर निगम ने अन्नपूर्णा योजना की 25 श्रेणियों में पात्र लोगों से नए फार्म मंगवा लिए। इसमें तीन हजार नए आवेदन मिले। इन तरह 5812 की सूची बन गई लेकिन पोर्टल पर एंट्री एक हजार की ही हो पाई।

आगे क्या होगा…
भोपाल बात करके खाद्य विभाग के अफसरों जैसे-तैसे पोर्टल शुरू करने की जुगाड़ कर ली है, उसे काबिल कम्प्यूटर ऑपरेटर नहीं मिल रहे हैं। इसका रास्ता भी खाद्य विभाग ने निकाला। उसके अफसर फिलहाल निगम के चार कम्प्यूटर ऑपरेटरों को पोर्टल पर इंट्री करने की ट्रेनिंग दे रहे हैं। दो दिन की ट्रेनिंग के बाद शनिवार से इंट्री शुरू हो सकती है। ऐसा हुआ तो नवंबर व दिसंबर में बाकी बचे 4867 हितग्राहियों तक पात्रता पर्ची पहुंचकर राशन भी मिलने लगेगा।
711 को जारी हो चुकी है पर्ची
^945 पात्रता पर्ची स्वीकृत हुई थी। इसमें से 711 जारी हो गई है। भोपाल बात करके पोर्टल चालू करवा लिया है। जल्द ही बाकी बचे हितग्राहियों की इंट्री होकर पात्रता पर्ची जारी होने लगेगी।
रश्मि खंबाटे, खाद्य निरीक्षक-खाद्य विभाग



Source link