Coal worker dies due to rock fall in TCL mine of WCL | डब्ल्यूसीएल की तवा खदान में चट्टान गिरने से कोल कामगार की मौत

Coal worker dies due to rock fall in TCL mine of WCL | डब्ल्यूसीएल की तवा खदान में चट्टान गिरने से कोल कामगार की मौत

बैतूल2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डब्ल्यूसीएल की तवा-1 खदान में कार्य के दौरान चट्टान सिर पर गिरने से गुरुवार दाेपहर ढाई बजे टिंबर मिस्त्री रवींद्र पिता विश्वनाथ (58) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। भगत नगर निवासी कोल कामगार प्रथम पाली में ड्यूटी करने गए थे। वह खदान के सेक्शन थ्री में काम कर रहे थे। कामगार की मौत को लेकर वेकोलि प्रबंधन ने जांच दल गठित किया है। जो दो-तीन दिनों में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। शुक्रवार को नागपुर मुख्यालय से डीजीएमएस और आईएसओ की टीम घटना स्थल का निरीक्षण करेगी।

Source link