- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Corona Positive Treatment Will Be Started In Private Hospital From Today, Fever Clinic Will Also Be Available
रतलाम12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- बंजली में 25 बेड का डॉ. शिवशक्ति लाल शर्मा कोविड केयर सेंटर शुरू
आज से शहर के निजी अस्पताल में भी कोरोना पॉजिटिव का इलाज होना शुरू हो जाएगा। फीवर क्लीनिक भी रहेगा। निजी इलाज के इच्छुक सीधे फीवर क्लीनिक जा सकते हैं या जीएमसी में डॉक्टर को बोलकर रेफर हो सकते हैं। वहां कम या मध्यम लक्षण वाले का ही इलाज होगा।
आयुष ग्राम बंजली में गुरुवार को 25 बेड के डॉ. शिवशक्ति लाल शर्मा कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने किया। एसडीएम अभिषेक गहलोत, सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे, आईएमए अध्यक्ष विपिन माहेश्वरी, पूर्व सिविल सर्जन डॉ. केसी पाठक व डॉ. राजेश पाटनी भी मंच पर थे। डॉ. राजेश शर्मा, डाॅ. स्मिता शर्मा डॉ. लेखराज पाटीदार, शिवांग शर्मा सहित अन्य ने अतिथियों का सम्मान किया।
कलेक्टर – पैसे कमा लिए, मानवता भी कमा लीजिए
कलेक्टर गोपाल चंद्र डाड ने कहा शायद खरगोन ऐसा जिला है, जहां निजी क्षेत्र का कोविड में सहयोग नही है। मैंने इसीलिए कहा कि पैसे बहुत कमा लिए, मानवता भी कमा लीजिए। इस बात से रतलाम के डॉक्टर आगे आए और यह प्रयास किया।
विधायक – चिकित्सा सेवा रतलाम की प्रमुख जरूरत
मुख्य अतिथि चेतन्य काश्यप ने कहा कोविड केयर सेंटर और हॉस्पिटल रतलाम की प्रमुख आवश्यकता थी। मेडिकल कॉलेज में इसीलिए अस्पताल शुरू किया। आज रतलाम का पहला सेंटर शुरू हुआ है। कलेक्टर डाड ने मानवता का जो शब्द कहा वह कारगर रहा।