रतलाम3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
शहर का मौसम गुरुवार को बदल गया। दिनभर तेज हवा का दौर रहा। बादल छाए रहे। हालांकि, उमस ने परेशान किया, इधर, अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़त हो गई। गुुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री दर्ज किया। बुधवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़त तो न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी रही। अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रहा था। सुबह आर्द्रता 72 व शाम को 67 प्रतिशत रही। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक चक्रवात के कारण महाराष्ट्र के मौसम में बदलाव हुआ है। आगामी एक से दो दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। अभी रात के तापमान में कमी के आसार नहीं है। रतलाम की बार्डर पर अटका मानसून – इधर, मानसून विदा होना शुरू हो गया था, लेकिन रतलाम की बार्डर तक पहुंचने के बाद अटक गया है। इस सिस्टम का असर कमजोर होने के बाद मानसून की विदाई होगी। जिले में इस साल कुल 1087.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।