- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- The Markets Will Also Be Open Till Diwali On Thursday, Shops Will Be Open Till 10.30 Pm, Due To Festivals, Traders Took The Decision To Open The Market On Thursday
होशंगाबाद7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- अभी रात 8 बजे तक खुली रहती थी दुकानें
होशंगाबाद शहर का बाजार अब रात रात 8 की बजाय 10.30 बजे तक खुला रहेगा। वहीं अगले एक महीने तक गुरुवार काे भी हाेशंगाबाद का बाजार बंद नहीं रहेगा। त्याेहाराें के कारण बाजार में खरीददारी काे बढ़ाने के लिए व्यापारियाें ने यह फैसला लिया है। नवरात्र, दशहरा, दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा सहित अन्य त्याेहार हाेने के कारण बाजार खोले जाने का समय बढ़ाया है।
काेराेनाकाल में धीरे-धीरे सब कुछ अनलाॅक हाे रहा है। गृह विभाग भाेपाल मप्र के अपर मुख्य सचिव डाॅ. राजेश राजाैरा ने बाजार खुलने काे लेकर भी आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार अब बाजार रात 8 बजे के बाद भी खुले रहेंगे। एसडीएम आदित्य रिछारिया ने बताया बाजार 8 बजे के बाद तक खुले रहेंगे। शासन के जाे आदेश आए हैं, उनका पालन हाेगा। बाजार बंद होने का पहले जो समय था वह प्रभावी होगा। होशंगाबाद शहर का बाजार रात 10 से 10.30 बजे तक खुला रहता था।
पहले भी रात 10.30 बजे तक खुला रहता था बाजार
इधर, व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष राजकुमार खंड़ेलवाल, सचिव मनाेहर बड़ानी ने बताया पहले रात 10.30 बजे तक बाजार खुला रहता था। गुरुवार काे भी कुछ व्यापारी एकत्र हुए और कहा बाजार गुरुवार काे भी खुला रहे। इस पर संघ ने भी सहमति दे दी। सहायक श्रम अधिकारी एसएन शांगुले ने बताया नियम सप्ताह में एक दिन दुकानें बंद रखने का है लेकिन इस समय राष्ट्रीय आपदा है। इस कारण दुकानें खाेल सकते हैं, हमारी ओर से काेई कार्रवाई नहीं हाे रही है।
अमावस्या आज, नर्मदा स्नान पर रहेगी राेक
अमावस्या पर शुक्रवार काे नर्मदा स्नान पर प्रशासन की राेक जारी रहेगी। अमावस्या पर श्रद्धालु नर्मदा में स्नान नहीं करेंगे। शुक्रवार काे घाटाें पर पुलिस, प्रशासन की टीम रहेगी।
100 से अधिक लाेग नहीं जुटा सकते: शासन ने आदेश में साफ कहा है कि काेई भी सामूहिक आयाेजन में 100 से ज्यादा लाेग नहीं कर सकते हैं। उल्लघंन पर कार्रवाई हाेगी। मेलाें पर अभी प्रतिबंध जारी रहेगा। कक्षा आठवीं तक के स्कूल अभी नहीं खुल सकते हैं।
इधर, इंटरवल जारी, गुरुवार काे नहीं खुले जिले के सात सिनेमाघर
केंद्र सरकार ने कोरोना गाइडलाइन का पालन कर 15 अक्टूबर से सिनेमाघर खाेलने के आदेश दिए हैं लेकिन गुरुवार काे जिले के सिनेमाघर शुरू नहीं हुए। काेराेना लाॅकडाउन में 22 मार्च से सिनेमाघर बंद रखने के आदेश जिला प्रशासन की ओर से मिले थे। जिले के सात सिनेमाघर हैं। इनमें एक हाेशंगाबाद, इटारसी में चार और सिवनी बानापुरा और पिपरिया में एक-एक सिनेमाघर है, जो कि सारे बंद हैं।
काेई नई फिल्म भी रिलीज नहीं हुई है। सिनेमा हॉल में केंद्र सरकार और प्रशासन की कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन किया जाएगा। इसी के तहत साफ-सफाई, कुर्सियाें में साेशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन सहित अन्य व्यवस्था की जा रही है। एक नवंबर से सिनेमा हॉल खोलेंगे।
सत्येंद्र फौजदार, सिनेमाघर,संचालक
भारत सरकार की गाइडलाइन में 15 अक्टूबर से सिनेमाघर खाेलने का आदेश था। एसओपी जारी होनी थी। प्रदेश शासन की ओर से अभी तक सिनेमाघर दाेबारा से खाेलने का लिखित आदेश नहीं मिला है। सिनेमाघर संचालक केंद्र सरकार की गाइडलाइन के आधार पर टाॅकीज खाेल सकते हैं।
अभिषेक तिवारी, जिला आबकारी अधिकारी