रतलाम3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
त्योहारी सीजन में रेलवे ने तीन साप्ताहिक ट्रेन चलाएगा। गुरुवार को रेलवे ने शेड्यूल जारी कर दिया है। 04181 झांसी-बांद्रा टर्मिनस-22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक झांसी से हर गुरुवार शाम 4.50 बजे चल दूसरे दिन सुबह 6.20 बजे रतलाम, शाम 6.05 बजे बांद्रा पहुंचेगी। 04182 -शुक्रवार को बांद्रा से रात 9.15 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन सुबह 8.40 बजे रतलाम, रात 1.40 बजे झांसी पहुंचेगी। 02940 जयपुर-पुणे-20 अक्टूबर से 28 नवंबर तक हर मंगलवार-शनिवार जयपुर से सुबह 9.15 बजे चल शाम 5.50 बजे रतलाम। दूसरे दिन सुबह 8.05 बजे पुणे पहुंचेगी। 02939 -हर बुधवार-रविवार पुणे से दोपहर 3.30 बजे चलेगी। सुबह 5 बजे रतलाम, दोपहर 1.40 बजे जयपुर पहुंचेगी। 02984 जयपुर-इंदौर- 23 अक्टूबर से 29 नवंबर तक हर शुक्रवार और रविवार को जयपुर से रात 9.05 बजे चल रात 3.55 बजे नागदा, सुबह 7.10 बजे इंदौर पहुंचेगी। वापसी में 02983 इंदौर-जयपुर स्पेशल शनिवार और सोमवार को इंदौर से रात 10.10 बजे चलकर 11.40 बजे उज्जैन, 1 बजे नागदा होकर दूसरे दिन सुबह 8.20 बजे जयपुर पहुंचेगी।