पुलिस-प्रशासन के साथ आरोपियों का घर गिराने पहुंची नगर निगम की टीम.
उज्जैन (Ujjain) जहरीली शराब कांड में अब तक 16 लोगों की मौत (Death) चुकी है. इस मामले में पुलिस (Police) ने मुख्य दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके घर को प्रशासन ने गिरा दिया है.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 17, 2020, 1:04 PM IST
उज्जैन में बहुचर्चित जहरीली शराब कांड में अब तक 16 लोगों की मौत के बाद उज्जैन जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने एक साथ कार्रवाई शुरू की है, जिसके अंतर्गत करीब 104 लोगों की अब तक गिरफ्तारी का गई है. वहीं उज्जैन नगर निगम में पदस्थ जहरीली शराब विक्रय करने वाले कर्मचारी सिकंदर और गब्बर के साथ जहरीली शराब व्यवसाय में सहयोग करने वाले खाराकुआ थाने के आरक्षक अनवर और नवाब के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
कर्ज से परेशान किसान ने 10 दिन पहले छोड़ दिया था घर, अब जंगल में पेड़ से लटका मिला उसका कंकाल
दोनों आरक्षकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा 304 धारा 328 आबकारी एक्ट की धारा 49 ए- 3 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले में दोनों का नाम सामने आने पर दोनों आरक्षकों को पहले ही उज्जैन एसपी मनोज कुमार सिंह ने सस्पेंड कर दिया है. उज्जैन एसपी मनोज कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है. आज नगर निगम से बर्खास्त आरोपी गब्बर के जूना सोमवारया स्थित मकान को तोड़ने नगर निगम, पुलिस और की टीम उनके घर पहुंची. इस मौके पर भारीप पुलिस बल तैनात रहा है.बता दें कि उज्जैन में कथित रूप से जहरीले नशीली के सेवन से पिछले 36 घंटे में 16 लोगों की मौत हो गई है. मामले की गंभीरत को देखते हुए सीएम मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना की (एसआईटी) द्वारा जांच के निर्देश दिए.सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा, ‘उज्जैन में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. इसके लिए जिम्मेदार लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा. नशे के सौदागरों को मध्यप्रदेश की धरती पर नहीं रहने दिया जाएगा. मैंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं, जल्द ही दोषी सलाखों के पीछे होंगे.