भाेपाल7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
शहर में माैसम के तेवर बदल गए हैं। दिन का तापमान 16 दिन बाद 33 डिग्री से नीचे पहुंचा। शुक्रवार काे दिन का तापमान 32.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य रहा। इससे पहले 30 सितंबर काे दिन का तापमान 32.9 डिग्री दर्ज किया गया था। इस बीच बाकी दिनाें में दिन का तापमान 33 या 34 डिग्री से ऊपर ही रहा।
बादल छाने से गुरुवार के मुकाबले दिन के तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट हुई। हवा का रुख पूर्वी, उत्तर पूर्वी रहा। दाेपहर 12 से 1 बजे के बीच 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। सिस्टम के कारण हाेशंगाबाद तरफ गरज- चमक वाले बादल बन गए थे। जिनका यहां तक असर हुआ। शनिवार काे शहर के कुछ हिस्साें में बूंदाबांदी हाे सकती है।
रात के तापमान में फिर हुआ इजाफा
माैसम वैज्ञानिक एवं ड्यूटी ऑफिसर जेपी विश्वकर्मा ने बताया कि रात का तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा। 24 घंटे में इसमें 0.4 डिग्री की बढ़ाेतरी हुई।