Madhya Pradesh MBA Student Gang Rape By Three Boys In Bhopal | एमबीए करने आई सीहोर की लड़की से दोस्त समेत 3 लड़कों ने दुष्कर्म किया; बदनामी के डर से चुप रही, 2 साल बाद एफआईआर करवाई

Madhya Pradesh MBA Student Gang Rape By Three Boys In Bhopal | एमबीए करने आई सीहोर की लड़की से दोस्त समेत 3 लड़कों ने दुष्कर्म किया; बदनामी के डर से चुप रही, 2 साल बाद एफआईआर करवाई


भोपाल23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल की ऐशबाग पुलिस ने लड़की की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर परेशान करने लगे थे
  • तंग आकर उसने पति को सब कुछ बताया, उसके बाद वह थाने पहुंची

भोपाल में 27 साल की एक लड़की से उसके दोस्त समेत तीन लड़कों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका मुंह बंद कर दिया था। अब वह इसको लेकर ब्लैकमेल करने लगे। इसी से परेशान होकर उसने पति के साथ थाने पहुंचकर रेप का केस दर्ज कराया। घटना के दौरान वह राजधानी में एमबीए की परीक्षा देना आई थी।

ऐशबाग पुलिस के अनुसार, सीहोर जिले की रहने वाली 27 वर्षीय महिला शादीशुदा है। गुरुवार देर रात पति के साथ थाने पहुंची। उसने बताया कि वह वर्ष 2018 में एमबीए की परीक्षा देने भोपाल आई थी। उस दौरान उसके दोस्त सचिन और परिचित धर्मेंद्र ने उसे इलाके में कमरा दिलवाया था। धर्मेंद्र एक नवंबर 2018 की रात उसके कमरे में घुस आया। उस समय वह अकेली थी। धर्मेंद्र ने उसे कुछ पीने को दिया।

उसके पीते ही नशे हो गया। इसी का फायदा उठाकर उसने रेप किया। इसके बाद धर्मेंद्र ने धमकाते हुए कहा कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। उसके वीडियो भी वायरल कर देगा। इसके दो दिन बाद उसका दोस्त ऋतुराज उसके कमरे में आया। वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए उसने भी रेप किया। कुछ दिन बाद उसका दोस्त सचिन कमरे पर आया और उससे गलत काम किया। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर धर्मेंद्र सिंह चौहान, ऋतुराज और सचिन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

सचिन को 8 साल से जानती है
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2012 में वह इंदौर में नौकरी करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान सचिन से हो गई थी। अभी वह भोपाल में रहता है। सचिन और धर्मेंद्र की मदद से ही उसे यहां पर कमरा मिला था। वह करीब 8 साल से सचिन को जानती है।

मानसिक तनाव में चली गई थी
पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद वह मानसिक तनाव में चली गई थी। आरोपियों ने उसे समाज में बदनाम करने की धमकी दी थी। इसके लिए उन्होंने कहा था कि उनके पास उसके अश्लील वीडियो है। अगर वह वीडियो वायरल हो गए तो वह किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगी। इसके कारण वह चुप रही, लेकिन अब आरोपी उसे फिर से परेशान करने लगे थे। ऐसे में उसने अपने पति को सबकुछ बता दिया।



Source link