Mumbai Indians pacer Trent Boult surprised after seeing suryakumar yadav Superb catch during MI vs KKR ipl match | IPL 2020: सूर्यकुमार यादव का हैरतअंगेज कैच देख ट्रेंट बोल्ट भी रह गए दंग

Mumbai Indians pacer Trent Boult surprised after seeing suryakumar yadav Superb catch during MI vs KKR ipl match | IPL 2020: सूर्यकुमार यादव का हैरतअंगेज कैच देख ट्रेंट बोल्ट भी रह गए दंग


अबू धाबी: आईपीएल सीजन 13 (IPL 13) में पिछले साल की चैपिंयन टीम मुंबई इंडियंस विजयी रथ पर सवार है. शुक्रवार को टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले के तहत एम आई (MI) ने बैट, बॉल और फील्डिंग में लाजवाब प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 8 विकेट से धूल चटा दी.

ऐसे में केकेआर की पारी के दौरान मुंबई के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने एक ऐसा हैरतअंगेज कैच लपका, जिसको देखकर खुद बोल्ट भी हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर यादव का यह शानदार कैच जमकर वायरल हो रहा है. 

हवा में छलांग लगाते हुए यादव ने पकड़ा कैच

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) के मैच के दौरान केकेआर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. जिसके तहत कोलकाता के सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) मुंबई के गेंदबाजों के सामना कर रहे थे.

मुंबई की ओर से पारी का तीसरा ओवर तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट लेकर आए. उस दौरान ओवर की आखिरी गेंद पर नाइट राइडर्स के राहुल त्रिपाठी ने बोल्ट की गेंद पर प्वाइंट्स की दिशा जोरदार कट शॉट्स मारा.

लेकिन उस जगह फील्डिंग कर रहे एम आई के सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने हवा में छलांग लगाते हुए एक बेहतरीन कैच पकड़ा. यादव के इस कैच को देखकर बोल्ट और त्रिपाठी दंग रह गए. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसा ट्रेंट बोल्ट के चेहरे के हाव भाव इस कैच की अहमियत को दर्शा रहे हैं. 

50 आईपीएल विकेट भी बोल्ट के नाम

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ इस मैच में मुंबई के पेसर ट्रेंट बोल्ट ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. बोल्ट ने अपने 4 ओवर के दौरान 32 रन देखकर केकेआर के इन फॉर्म बैट्समैन राहुल त्रिपाठी का बहुमूल्य विकेट हासिल किया. इस विकेट के साथ ही ट्रेंट बोल्ट ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 50 विकेट भी अपने नाम किए.

मालूम हो कि बोल्ट का यह 50वां विकेट उनके आईपीएल करियर के 41वें मैच के दौरान आया. दूसरी ओर बोल्ट का सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन 3-19 विकेट का रहा है. ट्रेंट बोल्ट ने यह सभी विकेट आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की तरफ से खेलते हुए चटकाए हैं. 





Source link