Only 11 viewers in first show of multiplex opened 211 days later | 211 दिन बाद खुले मल्टीप्लेक्स के पहले शो में केवल 11 दर्शक

Only 11 viewers in first show of multiplex opened 211 days later | 211 दिन बाद खुले मल्टीप्लेक्स के पहले शो में केवल 11 दर्शक


जबलपुर19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • नई फिल्म िरलीज होने पर बढ़ेगी देखने वालों की संख्या, कई बड़ी फिल्मों के आने का इंतजार

शहर में कोरोना का मरीज मार्च के तीसरे सप्ताह में सामने आते ही मॉल के साथ मल्टीप्लेक्स को भी बंद कर दिया गया था। लेकिन शुक्रवार से अनुमति मिलने के साथ ही नई गाइडलाइन के साथ शहर के मल्टीप्लेक्स चालू कर दिये गये। शुरूआत में केवल दो मल्टीप्लेक्स स्क्रीन को ऑन किया गया।

इन मल्टीप्लेक्सों में पहले जैसी रौनक भले ही नहीं रही, न ही उतनी दर्शक संख्या रही पर 211 दिन बाद दोनों मॉल के मल्टीप्लेक्स में पहले शो को देखने 11 दर्शक पहुँचे। एक में 6 तो एक में 5 दर्शक थे। इसके बाद हालाँकि शाम के वक्त कुछ और दर्शक आये पर शुरूआती तौर पर इसको मल्टीप्लेक्स में काम करने वाले बेहतर मानते हैं।

उनका कहना है कि नई रिलीज के साथ ही यह संख्या आने वाले समय में बढ़ने वाली है। जो लोग फिल्म देखने आये उनका कहना है कि सोशल डिस्टेंसिंग का यदि पालन किया जा रहा है तो संक्रमण का कोई खतरा नहीं है। चेयर के बीच पर्याप्त डिस्टेंसिंग है। पी-6

अब इन नियमों का पालन करना होता है-

  • 10 साल से छोटे 65 से ऊपर वालों का प्रवेश नहीं
  • घर से लाया खुला खाना अलाउड नहीं है।
  • मोबाइल में आया मैसेज ही टिकट।
  • अकाउंट से पैसा कटने पर क्यूआरकोड दिखाना होगा।
  • ऑक्सीजन और तापमान सामान्य होने पर प्रवेश।
  • निर्धारित मार्किंग वाली सीट पर बैठने मिलता है।
  • सोशल डिस्टेंसिंग का पालन पूरे समय करना होता है।



Source link