इंदौर20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तीन बच्चियों के मामले में पलासिया पुलिस ने प्यारे पर केस दर्ज किए हैं।
- पलासिया पुलिस लाला राम नगर स्थित बंगले पर प्यारे और उसके साथियों को लेकर पहुंची
- पलासिया पुलिस प्यारे को जबलपुर जेल और उसके साथियों को भोपाल जेल से लेकर आई है
बच्चियों से दुष्कर्म के आरोपी प्यारे मियां को पलासिया पुलिस शनिवार को लाला राम नगर स्थित उसके बंगले पर लेकर पहुंची। प्यारे के साथ ही उसके साथियों को भी पुलिस लेकर आई। सभी को पूरे घर में घुमाकर जानकारी जुटाई। इससे पहले पुलिस पीड़ित युवतियों को इस बंगले पर लेकर पहुंची थी। उनके बताए उन सभी स्थानों पर पुलिस प्यारे को ले गई और सीन को समझने की कोशिश की। प्यारे ने इस बंगले में भी युवतियों का शोषण किया था। हालांकि पुलिस को मौके से कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। पलासिया पुलिस प्यारे को जबलपुर जेल से जबकि उसके अन्य साथियों को भोपाल जेल से पूछताछ के लिए यहां लेकर आई है।

पुलिस प्यारे के साथियों को भोपाल जेल से पूछताछ के लिए लाई है।
एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि प्यारे मियां (68), उसकी साथी स्वीटी उर्फ हनी (24), राबिया बी (60), गुलशन (40), अनीस शेख और मो. उवैस उर्फ आवेश (22) दो दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। गुरुवार रातभर वह लॉकअप में सोया नहीं। सुबह मेडिकल प्रॉब्लम बताकर अस्पताल में भर्ती करने के लिए कहने लगा। हमने उससे मेडिकल हिस्ट्री मांगी है। यदि वह सही मिली तो संबंधित बीमारी का इलाज कराएंगे। अभी वह लॉकअप में है। वहीं जिन तीन बच्चियों के मामले में पलासिया पुलिस ने केस दर्ज किए हैं। उसमें पूछताछ जारी है।
लड़कियों को मुंबई और दुबई ले जाकर करता था शोषण, कई गुंडों से भी संबंध
प्यारे मियां ने इंदौर में गुंडे, भू-माफिया, एडवोकेट से तगड़े संबंध बना रखे थे। खुश करने के लिए उन्हें लड़कियों के साथ शराब पार्टियां कराता था। इसने 30 हजार रुपए महीने में एक नाबालिग लड़की को मुंबई स्थित फ्लैट में रखा था। इंदौर के बदमाशों के जरिये मुंबई और इंदौर के सिंधी व्यापारियों से मोटी रकम वसूल चुका है। प्यारे ने कई नाबालिग लड़कियों को दुबई ले जाकर भी शोषण किया।
दुष्कर्म के केस में चंदन नगर पुलिस भी लेगी रिमांड
आरोपी प्यारे मियां के खिलाफ जिन तीन बालिकाओं की रिपोर्ट पर केस दर्ज हुआ है उन्होंने अपने बयानों में आरोपी की कई बर्बरता को भी बताया है। वह नाबालिग लड़कियों को नशा करवाकर उनसे गलत काम करवाता था और पहले खुद उनसे दुष्कर्म करता था। फिर उन्हें फंसाकर धमकाकर और दबाव बनाकर उन्हें दूसरों के सामने पेश करता था। इसके खिलाफ चंदन नगर थाने में भी केस दर्ज है। जल्द ही चंदन नगर पुलिस भी इसे रिमांड पर लेगी।