- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Retired Special DG Sanjeev Singh Died In Medanta; Was Admitted To Hospital Due To Brain Hemorrhage
भाेपाल20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
संजीव कुमार सिंह
मध्यप्रदेश कैडर के 1987 बैच के सीनियर आईपीएस और रिटायर्ड स्पेशल डीजी संजीव कुमार सिंह का शुक्रवार रात 11 बजे गुड़गांव के मेदांता हाॅस्पिटल में निधन हाे गया। उन्हें गुरुवार सुबह कमजोरी के कारण बाथरूम में गिर जाने से ब्रेन हेमरेज हुआ था। इसके बाद से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। इससे पहले डेंगू के कारण प्लेटलेट्स काफी कम हो जाने से उन्हें कमजोरी थी।
संजीव एनआईए में आईजी और बीएसएफ के एडीजी रह चुके हैं। इससे पहले वे भोपाल एसपी, डीआईजी और आईजी भी रहे थे। उनके नाम से भोपाल के निशातपुरा में पुलिस की संजीव नगर कॉलोनी है।