Seven-year-old PF and one-month salary not received, sanitation workers picket | सात साल का पीएफ व एक माह का वेतन नहीं मिला, सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना

Seven-year-old PF and one-month salary not received, sanitation workers picket | सात साल का पीएफ व एक माह का वेतन नहीं मिला, सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना


खरगोन20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • जिला अस्पताल में सिविल सर्जन व श्रम कार्यालय में शिकायत की

जिला अस्पताल में ठेका पद्धति पर काम कर रहे 60 कर्मचारियों ने शुक्रवार को पीएफ व वेतन के लिए धरना दे दिया। सिविल सर्जन आर जोशी की समझाइश के बाद कर्मचारियों ने धरना खत्म किया। मामले में दोपहर 12 बजे तक खातों में वेतन जमा करने को कहा था, लेकिन रात तक जमा नहीं हुआ। कर्मचारी करीम खान, निशार खान, इमरान ने बताया कि यहां धार की रतन एम्पोरियम कंपनी की ठेका पद्धति में काम करते हैं। हर माह 5 से 10 तारीख के बीच वेतन मिल जाता है, लेकिन 16 तारीख तक वेतन नहीं दिया। शुक्रवार को धरना दे दिया। सिविल सर्जन ने कहा कि हमने तो कुछ दिन पहले ही सुपरवाइजर रवींद्रसिंह को चेक दिया है। वेतन मिलना चाहिए। शिकायत के बाद श्रम विभाग के अफसर आए और उन्होंने कर्मचारियों के बयान लिए हैं। कर्मचारियों ने कहा कि हमें कलेक्टोरेट रेट भी नहीं मिलता है। कंपनी मनमानी कर रही है। कर्मचारी महेंद्रसिंह सोलंकी ने कहा कि यहां 2014 से काम कर रहे हैैं। पीएफ अकाउंट नंबर ही नहीं दिया। कंपनी में शिकायत की तो नंबर दिया। इसमें सात साल में केवल 1800 रुपए जमा हुए हैं। साजिद खान ने कहा कि सात साल के बाद मेरे पीएफ खाते में 2200 रुपए हैं। कई कर्मचारियों के यूएनआई नंबर ही नहीं है। किसी के जन्म तारीख तो किसी नाम गलत लिख दिया है। इसमें कंपनी ने जानबुझकर ऐसा किया है।



Source link