Women learned the tricks of organic farming | महिलाओं ने सीखे जैविक खेती के गुर

Women learned the tricks of organic farming | महिलाओं ने सीखे जैविक खेती के गुर


खरगोन20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर ग्राम रेगवां के परंपरागत जैविक स्व सहायता समूह की महिलाओं को जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया गया। कृषि विभाग कसरावद की तकनीकी टीम में शामिल क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मोहनलाल वर्मा, विकासखंड तकनीकी प्रबंधक देवेंद्रसिंह चौहान व जैविक खेती विशेषज्ञ सुनील बर्फा ने महिलाओं की कृषि में भागीदारी व जैविक खेती पर प्रशिक्षण दिया। इसमें गोबर, नाडेप व केंचुआ खाद बनाने की विधि व गोमूत्र एकत्रित करने के उपाय बताए। पशुशाला से निकलने वाले कचरे, गोमूत्र व गोबर से खाद व अन्य उत्पाद बनाने पर चर्चा की। स्वरोजगार के लिए जैविक इकाई व अन्य प्रसंस्करण इकाई लगाने के लिए प्रेरित किया।



Source link