- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Ipl 2020
- Australian Batsman Aaron Pinch Was Seen Smoking Cigarettes In The Dressing Room During The Match In IPL, Video Viral; People Called It Against The Rules
दुबई18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के एरॉन फिंच ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 11 गेंद पर 14 रन बनाए। उन्होंने इस सीजन में खेले आईपीएल के 9 मैचों में 205 रन बनाए हैं।
- घटना मैच के आखिरी ओवर की है, तब आरसीबी को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे
- जोफ्रा आर्चर आखिरी ओवर में आरसीबी के डिविलियर्स को जीत के रन बनाने से नहीं रोक सके
ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज एरॉन फिंच पर आईपीएल मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीने का आरोप लगा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई)ने अपने किसी भी इवेंट में नशा करने पर प्रतिबंध लगाया है। शनिवार को डबल हैडर के तहत पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच था। दुबई में खेले गए इस मैच में विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलुरु ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया।
यह मैच अंतिम गेंद तक रोमांचक बना रहा। बेंगलुरु को राजस्थान के 178 रन के टारगेट को चेज करने के लिए अंतिम ओवर में 10 रन चाहिए थे। इस दौरान बेंगलुरु के खिलाड़ियों के टेंशन को दिखाने के लिए कैमरा ड्रेसिंग रूम की तरफ हुआ, तो फिंच के मुंह से धुआं निकल रहा था। टीम के कप्तान कोहली भी पास में ही खड़े थे। ऐसा माना जा रहा है कि फिंच ई सिगरेट पी रहे थे।
डिविलियर्स ने 55 रन बनाए
एबी डिविलियर्स ने छक्का लगाकर अपनी टीम को मैच जिताया। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। डिविलियर्स ने 22 गेंद में 55 रन बनाए। जबकि 64 टी-20 में 38.44 की औसत से 2114 रन बनाए हैं।
फिंच ने आईपीएल के 84 मैचों में 1508 रन बनाए हैं
एरॉन फिंच ने अब तक खेले 9 मैचों में 205 रन बनाए हैं। आईपीएल में खेले 84 मैचों में फिंच ने 25.09 की औसत से 1508 रन बना चुके हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए 129 वनडे मैचों में 40.84 की औसत से 4983 रन बनाए हैं।