Election of Mines Minister Brijendra Singh may be canceled: Jiteshwari | खनिज मंत्री बृजेंद्र सिंह का चुनाव निरस्त हो: जीतेश्वरी

Election of Mines Minister Brijendra Singh may be canceled: Jiteshwari | खनिज मंत्री बृजेंद्र सिंह का चुनाव निरस्त हो: जीतेश्वरी


छतरपुर20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • सेना की जमीन पर कब्जे का केस चल रहा है, नामांकन में छिपाया

पन्ना राज परिवार की सदस्य जीतेश्वरी देवी ने पन्ना के विधायक और खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह पर नामांकन के समय तथ्य छुपाने और शासकीय जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर उनका निर्वाचन निरस्त किए जाने की मांग की है।

पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री तहसील स्थित बक्चुर के खसरा क्रमांक 7 व 9 की भूमि पर अनाधिकृत रूप से काबिज हैं। वह जमीन भारतीय सेना की है। उस भूमि के साथ-साथ अन्य संपत्तियों को पाने के लिए रक्षा संपदा कार्यालय जबलपुर द्वारा दर्ज अनुविभागीय न्यायालय पन्ना में प्रकरण विचाराधीन है।

मामला विचाराधीन है: मंत्री

इस संबंध में खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि उस जमीन का मामला न्यायालय में लंबित है। शासन, प्रशासन व न्यायालय का निर्णय ही सर्वमान्य होगा। किसी के द्वारा लगाए गए आरोप-प्रत्यारोप का कोई औचित्य नहीं है।



Source link