Girls inaugurated the entrance of Renuka temple | कन्याओं ने रेणुका मंदिर के प्रवेश द्वार का किया लोकार्पण

Girls inaugurated the entrance of Renuka temple | कन्याओं ने रेणुका मंदिर के प्रवेश द्वार का किया लोकार्पण


खंडवा18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • सेवाभावी रेणुका माता मंदिर समिति ने 2 लाख 51 हजार रुपए जन सहयोग से एकत्रित किए

नवरात्रि के पहले दिन नगर के प्राचीन मां रेणुका द्वार का शनिवार को लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर नौ कन्याओं जिनमें अनवी शर्मा और परी पाराशर ने आरती पूजन कर लोकार्पण किया। करीब 2 लाख 51 हजार रुपए जन सहयोग से एकत्रित कर सेवाभावी रेणुका माता मंदिर समिति ने गेट निर्माण कराया। प्राचीन रेणुका मंदिर परिसर में जनसहयोग से लाखों रुपए के विकास कार्य भी कराए गए। यहां प्रतिदिन भक्त दर्शन पूजन के लिए आते हैं। नवरात्रि पर्व पर हर सुबह से महिलाएं नंगे पैर चलकर दर्शन के लिए जाती है। इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए सेवाभावी रेणुका धाम समिति सदस्यों ने प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे आरती कराई जाएगी। इसमें भक्त मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आरती में शामिल होंगे।
आरती कर दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की
नगर के माता मंदिर पर शनिवार को दुर्गा प्रतिमा की स्थापना भक्ति भाव से की गई। मंदिर परिसर की सजावट की गई। मंदिर के पंडित भूपेंद्र शास्त्री ने मंत्र जाप कर आरती पूजन कराया। नगर में एकमात्र एक ही स्थान पर दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की जाती है और सारा नगर रात्रि 7:30 बजे आरती पूजन में भक्त महिलाएं शामिल होती है। इस बार कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा।

और इधर, मां नर्मदा मंदिर में दुर्गा सप्तशती पाठ प्रारंभ
खंडवा | दीनदयालपुरम में स्थित मां नर्मदा मंदिर में नवरात्रि उत्सव के दौरान सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। श्रृंगी उपाध्याय ने बताया कि इस बार दुर्गा सप्तशती पाठ का अनुष्ठान छोटे रूप में ही किया जा रहा है। पंडित राधेश्याम उपाध्याय द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। मंदिर को विशेष विद्युत सज्जा से सजाया है। समापन नवमी के दिन हवन से होगा।



Source link