इंदौर11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जन्मदिन की पार्टी में चाकू लेकर डांस करता युवक।
- पुलिस ने युवक के उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया
जन्मदिन की पार्टी में चाकू लहराने वाले एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया है। युवक जिंसी क्षेत्र में घूम रहा था। पुलिस को देख वह भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। गिरफ्त में आया युवक जन्मदिन की पार्टी में चाकू लहराते हुए डांस कर रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की है।

पुलिस आरोपी के अन्य साथियों को तलाश रही है।
जांच अधिकारी अरविंद मचार ने बताया कि दाे दिन पहले कुछ युवक चाकू लहराते जन्मदिन की पार्टी कर रहे थे। ये मुंह में चाकू दबाकर डांस कर केक काट रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच की ताे वीडियाे मल्हारगंज थाना क्षेत्र का हाेना पाया गया। इसके बाद एक टीम गठित कर युवकों काे हुलिए के आधार पर तलाशा गया। मुखबिर ने पुलिस को बताया कि वीडियो में दिखने वाला एक युवक लाल कलर की टी शर्ट में जिंसी क्षेत्र में घूम रहा है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो युवक भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़कर दबोच लिया। उसने अपना नाम आबिद हुसैन निवासी चंदननगर बताया। युवक की निशानदेही पर पुलिस अन्य आरोपियों को तलाश रही है।