रतलामएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
महिला आईटीआई में प्रवेश का पांचवां चरण चल रहा है। जिन आवेदकों के नाम मेरिट लिस्ट में आए हैं उन्हें रविवार को आईटीआई में पहुंचकर प्रवेश लेने की सहमति पोर्टल पर दर्ज कराना होगी। प्राचार्य एके श्रीवास्तव ने बताया पांचवें चरण में प्रवेश के लिए जिन आवेदकों के नाम मेरिट लिस्ट में आए हैं। उन्हें रविवार को सुबह 10.30 से शाम 5 बजे के बीच संस्था में उपस्थित होना होगा। यहां पोर्टल पर अपनी सहमति दर्ज कराना होगी। जो आवेदक सहमति के लिए अनुपस्थित रहेंगे। वे चयन सूची में शामिल नहीं होंगे। इससे उनका प्रवेश सोमवार को नहीं हो सकेगा। इसके बाद यदि कोई आवेदक प्रवेश लेना चाहे तो वह 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के बीच उपस्थित होकर रिक्त सीटों में प्रवेश ले सकता है।